Pages

Pages

भाजपा लड़ेगी नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प – अशोक सरीन हिक्की।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 6 सितंबर : Prime Punjab 

पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर भाजपा ने जनजागरण अभियान तेज करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पर्व के रूप में मनाने और प्रस्तावित नशा विरोधी यात्रा की तैयारियों को लेकर जालंधर भाजपा कार्यालय में जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी सूरज भारद्वाज और सेल-प्रभारी हरविन्द्र सिंह संधू विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

बैठक में जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा का महापर्व है। इस अवसर पर जालंधर में व्यापक स्तर पर सेवा गतिविधियां चलाकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है और भाजपा इस लड़ाई में चुप नहीं बैठेगी। नशा विरोधी यात्रा के माध्यम से गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

 

पंजाब भाजपा सचिव एवं जालंधर प्रभारी सूरज भारद्वाज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा सेवा और सामाजिक मुद्दों पर जनता के बीच खड़े रहे हैं। मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रमों के साथ-साथ नशे के खिलाफ अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाया जाएगा। पंजाब को नशामुक्त बनाने के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

 

वहीं, सेल एवं मोर्चा समन्वयक हरविन्द्र सिंह संधू ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, जिसके खिलाफ समाज के हर वर्ग को एकजुट होना होगा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर मनीष विज, भूपेंद्र कुमार, अमित भाटिया, सनी शर्मा, प्रदीप खुल्लर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।