Pages

Pages

जालंधर में CIA कर्मी बनकर Padrino Restaurant में घुसे फर्जी पुलिसकर्मी, पिस्टल दिखाकर की दबंगई – CCTV में कैद।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin kumar Sahota 

जालंधर, 07 ਸਤੰਬਰ : Prime Punjab 

जालंधर : अर्बन एस्टेट फेस-2 स्थित Padrino Restaurant में रविवार शाम करीब 7 बजे दो युवक खुद को CIA स्टाफ के मुलाजिम बताकर रसोई के रास्ते से अंदर घुस गए। रेस्टोरेंट संचालक अरुणदीप उर्फ अनुदीप के अनुसार दोनों युवकों ने स्टाफ और संचालक से बदतमीजी की और हाथ में पिस्टल दिखाकर दबंगई की। आरोपी एक गुरविंदर नाम के युवक को ढूंढ रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे।

 

संचालक ने बताया कि उसने 3 महीने पहले ही रेस्टोरेंट टेकओवर किया है और यहां गुरविंदर नाम का कोई व्यक्ति काम नहीं करता। जब उनसे पहचान पूछी गई तो वे शक में आ गए। संचालक के मुताबिक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए थे और उनके हाथ में .45 बोर की पिस्टल थी, जो आमतौर पर पुलिस के पास नहीं होती, जिससे उनका शक और गहरा हो गया। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

 

जाते-जाते दोनों आरोपी संचालक को धमकी देकर गए कि गुरविंदर को बता देना कि वे आए थे। इसके बाद संचालक ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के बाद थाना 7 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

वहीं इस मामले पर CIA स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज ने स्पष्ट किया है कि उक्त दोनों युवक उनके स्टाफ के नहीं हैं। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि उसके साथ पहले भी दो बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए पुलिस को चाहिए कि फर्जी CIA कर्मी बनकर पिस्टल लहराने वाले इन आरोपियों को जल्द राउंडअप कर सख्त कार्रवाई की जाए।