जालंधर, 9 सितंबर : Prime Punjab
लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद दलित समुदाय में भारी रोष है। इस घटना के विरोध में जालंधर में जत्थेबंदियों ने कल पूर्ण बंद का ऐलान किया है। बंद सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। हालांकि इस दौरान स्कूल-कॉलेज और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
बंद का ऐलान भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि की अगुवाई में किया गया है। राजीव गोरा ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इसी स्थान पर यह 10वीं बार ऐसी हरकत हुई है। पहले भी प्रतिमा के शीशे तोड़े गए थे और समुदाय ने प्रशासन से वहां CCTV कैमरे और सुरक्षा गार्ड लगाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस से ठीक पहले बाबा साहेब की प्रतिमा को टारगेट किया जा रहा है, इसके पीछे सियासी पार्टियां राजनीति चमकाने के लिए ऐसी घटनाएं करा रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जो प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
बता दें कि इस मामले को लेकर सिर्फ जालंधर ही नहीं, बल्कि पंजाब के कई जिलों में भी जत्थेबंदियों ने बंद का आह्वान किया है। समुदाय की मांग है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सभी प्रमुख प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।