जालंधर, 14 सितंबर : Prime Punjab
जालंधर की मकसूदा सब्जी मंडी में रविवार देर शाम शराब पार्टी खूनी झड़प में बदल गई। मंडी में काम करने वाले 2 मजदूरों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान एक मजदूर ने अपने साथियों और भाई को मौके पर बुला लिया और दूसरे मजदूर पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया।
चाकू के हमले में मजदूर की बाजू पर गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके पर ही एक आरोपी को काबू कर लिया है, जबकि हमला करने वाला मुख्य आरोपी और उसके साथी फरार हो गए।
घायल मजदूर को ज्यादा खून बहने के कारण तुरंत पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए ACP हेडक्वार्टर करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
ACP ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर फरार आरोपियों के खिलाफ बनती धाराओं में FIR दर्ज की जाएगी और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मंडी में आए दिन शराब पीकर झगड़ा करने की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाने की बात कही है।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।