Pages

Pages

जालंधर CP सतिंदर सिंह का रातों-रात थानों पर सरप्राइज विजिट, लापरवाह पुलिसकर्मियों को दी कड़ी चेतावनी।

जालंधर, 19 सितंबर : Prime Punjab 

जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न थानों की औचक चेकिंग की। आधी रात को अचानक हुई इस चेकिंग से थानों में तैनात पुलिस मुलाजिमों में हड़कंप मच गया। CP ने खुद मौके पर जाकर ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से बातचीत की और थानों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

चेकिंग के दौरान CP ने सभी मुलाजिमों को पूरी तनदेही और सख्ती के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा पाए जाने पर संबंधित मुलाजिम के खिलाफ तुरंत विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सतिंदर सिंह ने विशेष तौर पर इस बात पर जोर दिया कि देर रात भी अगर कोई पीड़ित शिकायत लेकर थाने आता है तो उसकी बात को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज करने में देरी न हो और हर शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान के लिए उचित और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। रात के समय थानों की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और अपराधियों में डर पैदा होगा।