पुलिस को एक नवजात बच्ची 31 दिसंबर को सोम नदी के किनारे से मिली थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी ने नवजात को जन्म देने के बाद लावारिस छोड़ दिया था। रणजीतपुर चौकी इंचार्ज रमन के मुताबिक, नाबालिग से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी मां के साथ लिव इन में रहने वाले युवक ने उसके साथ रेप किया था। इसके अलावा उसके जीजा ने भी दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। इसके बाद जब उसने नवजात को जन्म दिया तो उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। दूसरी ओर पुलिस को सोमनदी के पास नवजात मिलने की कहानी बता दी। आरोपी मां के प्रेमी ने बच्ची को गोद लेने की भी बात कही, जिस पर पुलिस को शक हुआ। फिर जांच में आरोपियों की करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। मामले की जांच चल रही है।

More Stories
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਮੋਗਾ, ਸਰਹਿੰਦ ਅਤੇ ਸ਼ੰਬੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਧਮਾਕਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੁਲਝਾਏ।
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 102ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 472 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 241 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ।
पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत।