चंडीगढ़-
ऑल इंडिया पिंगलवाड़ा सोसायटी श्री अमृतसर की पल्सौरा, चंडीगढ़ शाखा में एक साल पहले पुलिस की मदद से पहुंची लापता महिला मरीज की याददाश्त वापस आने पर उसे उसके परिवार से मिलवा दिया है।
यह जानकारी साझा करते हुए पिंगलवाड़ा शाखा की प्रभारी बीबी रविंदर कौर ने बताया कि एक साल पहले जब यह लापता महिला मरीज पिंगलवाड़ा पहुंची थी तो वह कुछ नहीं बोलती थी और अपने बारे में भी कुछ नहीं बता पा रही थी। पालो नाम की इस मरीज का पिंगलवाड़ा में मानसिक विकार का इलाज किया गया और पिंगलवाड़ा के मेडिकल सोशल वर्कर हरपाल सिंह ने काउंसलिंग भी की, तब जा कर मरीज ने बताया कि उसका घर रोपड़ है। उपरांत उसके परिवार से संपर्क करने पर पता चला कि वह करीब एक साल से लापता थी। आज उसके भाई ने अपनी बहन पालो को पहचान लिया और उसे अपने साथ घर ले गया। पालो के परिवार ने मरीज को उपलब्ध कराए गए उपचार और देखभाल के लिए पिंगलवाड़ा को धन्यवाद दिया।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।