जालंधर-Ravneet Singh
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 114 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स लिधरां जालन्धर में बटालियन के कमाण्डेन्ट के मार्गदर्शन में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर निपुण योग गुरू की देखरेख में अधिकारियों एवं जवानों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम की विधियों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर योग गुरू ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक विकास के लिए भी आवश्यक है। नियमित योगा अभ्यास से तनाव, चिंता जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। योग न केवल हमारे शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि हमें आत्म नियंत्रण और आत्म जागरूता भी सिखाता है। कार्यक्रम में सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के प्रति अपनी प्रतिबता दिखाई।
—
More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।