निर्दलीय उम्मीदवार अजयवीर वाल्मिकी और दीपक भगत आप में शामिल
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नेताओं का पार्टी में किया स्वागत
मोहिंदर भगत एक ईमानदार नेता हैं, उनके विधायक बनने के बाद जालंधर वेस्ट का और तेजी से विकास होगा- भगवंत मान
जालंधर-Manvir Singh Walia
आम आदमी पार्टी ‘आप’ का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक बार फिर बड़ी बढ़त मिली है। शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी अजयवीर वाल्मिकी और दीपक भगत अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नेताओं और उनके सहयोगियों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। सीएम मान ने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। वहीं पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।
इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जालंधर विधानसभा क्षेत्र की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जालंधर पश्चिम विधानसभा की जनता ने आप प्रत्याशी को जिताया था। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार भी यहां की जनता ‘आप’ प्रत्याशी मोहिंदर भगत को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजेगी।
उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत एक ईमानदार नेता हैं। विधायक बनने के बाद वह पूरी लगन से जालंधर वेस्ट का विकास करेंगे और सभी रुके हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराएंगे।


More Stories
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2027 ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਹਾਈ ਅਲਰਟ, ਅੰਤਰ-ਰਾਜੀ ਤਾਲਮੇਲ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਸਰਹੱਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਤੇ ਡਰੋਨ ‘ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਸਫ਼ਲਤਾ, ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਹੈਪੀ ਬਹਿਮਣ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ‘ਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਮਹਿਲਾ ਸਾਥੀ ਵੀ ਕਾਬੂ।