मुख्यमंत्री द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई
7 months ago
‘भारतीय हॉकी का सुनहरा युग’r
चंडीगढ़, 17 सितंबर-Prime Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चीन को उसके घरेलू मैदान पर हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय हॉकी टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में चीन को 1-0 से मात दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व के पल हैं क्योंकि भारत ने पांचवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी प्रशंसा के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने टीम के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में विजेता रही और सभी सात मैच जीते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह और भी खुशी की बात है कि भारतीय टीम में पंजाब के सात खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी पंजाब के युवा हैं। हरमनप्रीत सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह भारतीय हॉकी का सुनहरा युग है और हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि देश में हॉकी का खेल फिर से उभरने की राह पर है। टीम की सराहना करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि टीम ने देश में पैदा हुए महान हॉकी खिलाड़ियों की शानदार विरासत को बनाए रखा है।
More Stories
फाजिल्का एरिया के तहत ढीले तारों संबंधी कोई भी शिकायत लंबित नहीं: हरभजन सिंह ई. टी. ओ.
अपनी मन कौर को “जस्मीन नंदा के किरदार में देखने के लिए तैयार हो जाए नए शो “काशनी” में हर सोमवार से शनिवार रात 9 वजे 31 मार्च से ज़ी पंजाबी पर!
पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर: तरुनप्रीत सिंह सौंद