डॉ. रवजोत सिंह ने कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मामलों के मंत्री के रूप में पदभार संभाला
2 years ago
पदभार संभालने के बाद स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ की पहली बैठक
चंडीगढ़, 25 सितंबर:
पंजाब के नव-नियुक्त स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां म्यूनिसिपल भवन में संसद सदस्य लोकसभा राज कुमार चब्बेवाला, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इस अवसर पर उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी विधायक और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाते हुए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा राज्य की भलाई और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में अधिकतम योगदान देने की कोशिश करेंगे।
पदभार संभालने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी दी। डॉ. रवजोत सिंह ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि चल रहे विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि सामने आ रही अड़चनों को दूर कर इन्हें तेजी से पूरा किया जा सके।
राज्य की प्रगति के लिए पूरे विभाग को एक टीम के रूप में काम करने का निर्देश देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपनी पार्टी की नीतियों पर चलते हुए स्थानीय निकाय जैसे महत्वपूर्ण विभाग में साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस लक्ष्य को वास्तविकता में बदलने के लिए वे पूरी इच्छा शक्ति के साथ काम करें।
इस मौके पर बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा, पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड और पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
More Stories
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2027 ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਹਾਈ ਅਲਰਟ, ਅੰਤਰ-ਰਾਜੀ ਤਾਲਮੇਲ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਸਰਹੱਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਤੇ ਡਰੋਨ ‘ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਸਫ਼ਲਤਾ, ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਹੈਪੀ ਬਹਿਮਣ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ‘ਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਮਹਿਲਾ ਸਾਥੀ ਵੀ ਕਾਬੂ।