– अंतरराष्ट्रीय स्तर के और अधिक खिलाड़ी तैयार करने के लिए राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है: कैबिनेट मंत्री सौंद
– सौंद ने सब-जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की
चंडीगढ़:Prime Punjab
पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य, उद्योग और वाणिज्य, और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खेल और खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों की भरपूर सराहना की है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में स्थित हॉकी स्टेडियम में सब-जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए सौंद ने कहा कि अन्य खेलों के साथ-साथ पंजाब सरकार राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए भी विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पंजाब के 11 खिलाड़ियों को पीसीएस और डीएसपी की नौकरी दी गई है, जिनमें वे हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक और ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है।
उन्होंने बताया कि पंजाब ने 2023 में नई खेल नीति बनाई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले तैयारियों के लिए नकद राशि दी जाती है और पंजाब सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कारों से सम्मानित करती है।
सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार ने पेरिस ओलंपिक्स के 19 पंजाबी खिलाड़ियों को हाल ही में एक प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान कुल 12.50 करोड़ रुपये वितरित किए। इनमें से 10 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे जिन्होंने कांस्य पदक जीता था।
इसके अलावा, मान सरकार ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 32 पंजाबी खिलाड़ियों को 29 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया था। नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले पंजाब के 136 खिलाड़ियों को भी 4 करोड़ 58 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया था।
उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में मौजूदा सरकार लगभग 88 करोड़ रुपये का इनाम खिलाड़ियों को वितरित कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के और अधिक खिलाड़ी तैयार करने के लिए राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है। निचले स्तर से खिलाड़ी तैयार करने के लिए हर साल “खेल वतन पंजाब” का आयोजन किया जा रहा है। इसका तीसरा सीजन चल रहा है। उन्होंने बताया कि खेल वतन पंजाब के दूसरे सीजन में लगभग साढ़े चार लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लगभग 11,000 विजेता खिलाड़ियों को 8.69 करोड़ रुपये की नकद राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी।
सौंद ने पंजाब के युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
—–

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।