पंजाब के होशियारपुर जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा अभी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी 19 अगस्त की शाम को सामान लेने घर से गई थी। गौतम भी किशोरी के पीछे-पीछे उस दुकान पर पहुंच गया।पुलिस के अनुसार उसने किशोरी को बहाने से बाइक पर बैठा लिया और फिर उसे पास के एक खेत में बने कमरे में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दो और आदमी मौके पर पहुंचे। गौतम ने किशोरी को धमकी दी और कहा कि अगर वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती है तो उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेंगे और इसे वायरल कर देंगे। पुलिस ने कहा कि बाद में गौतम कमरे से बाहर चला गया और दोनों लोगों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। जिसके बादटांडा पुलिस ने रविवार को आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। टांडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि पुलिस ने सोमवार को गौतम और एक अन्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश में भी छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा।

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਝਗੜੇ-ਲੜਾਈ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ‘ਚ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 2 ਕਿਰਪਾਨ ਅਤੇ 1 ਬਾਈਕ ਬਰਾਮਦ।
AAP ने जालंधर नॉर्थ में बदली कमान: अब मेयर वनीत धीर संभालेंगे हलका।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।