Pages

Pages

लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मंत्री मोहिंदर भगत का फूटा गुस्सा, बोले – भारत रत्न का अपमान करने वाली घटिया सोच बर्दाश्त नही।

जालंधर, 9 सितंबर : Prime Punjab

लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारत रत्न से सम्मानित हैं और संविधान निर्माता हैं, उनकी प्रतिमा को खंडित करना या छेड़छाड़ करना बेहद घटिया सोच का नतीजा है। ऐसा कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

मंत्री भगत ने कहा कि जिन्होंने भी यह घिनौना काम किया है, उन्होंने बहुत गलत किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि कानून अपना काम करेगा और भगवंत मान सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में नफरत फैलाने की कोशिश हैं और इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 

वहीं नाभा में गुरप्रीत सिंह शेखों की आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर मोहिंदर भगत ने किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

 

बता दें कि लुधियाना में हुई इस घटना के बाद दलित संगठनों में भारी रोष है। संगठनों ने आज 9 सितंबर को लुधियाना बंद का ऐलान किया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।